गोल्ड लोन लेते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, कभी नहीं होगा छिपा हुआ नुकसान


गोल्ड लोन लेने जा रहे हैं? जानिए 5 छिपे हुए सीक्रेट्स और हिडन चार्जेस से बचने के आसान तरीके, ताकि आपको कभी वित्तीय नुकसान न उठाना पड़े।


Gold Loan लेने की सोच रहे हैं? रुकिए! पहले जान लीजिए ये 5 छिपी हुई बातें, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान!

मुसीबत का साथी या बड़ा घाटा? Gold Loan लेते समय इन बातों का रखें खास ध्यान।

प्रस्तावना (Introduction)

हम Bharat के लिए सोना सिर्फ एक गहना नहीं है, बल्कि मुसीबत के समय का सबसे बड़ा सहारा है। जब भी अचानक रुपए की जरूरत पड़ती है, तो लोग अपने घर का सोना बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी में रखकर Gold Loan ले लेते हैं। यह लोन आसानी से और कम ब्याज पर मिल तो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोल्ड लोन की चकाचौंध के पीछे कुछ ऐसे नियम भी छिपे होते हैं, जो आपका सोना हमेशा के लिए आपसे दूर सकता हैं?

आज की इस पोस्ट में हम गोल्ड लोन से जुड़ी उन जरूरी बातों को जानेंगे, जो कोई भी बैंक आपको खुलकर नहीं बताता।

1. LTV (Loan-to-Value) रेशियो का खेल

अगर बिल्कुल आसान शब्दों में समझें, तो रेशियो का मतलब होता है दो चीजों के बीच की तुलना (Comparison) या मुकाबला।

जब आप बैंक में ₹1,00,000 का सोना लेकर जाते हैं, तो बैंक आपको पूरे ₹1,00,000 का लोन नहीं देता। आरबीआई (RBI) के नियमों के मुताबिक, bank आपके सोने की कीमत का अधिकतम 75% तक ही लोन दे सकते हैं। इसे LTV कहते हैं। यानी अगर आपके सोने की मार्केट वैल्यू 1 लाख रुपये है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा ₹75,000 ही लोन मिलेगा।

2. सोने के दाम गिरे, तो आ जाएगी आफत! (Margin Call)

यह सबसे जरूरी और छिपा हुआ पॉइंट है। मान लीजिए आपने जब लोन लिया, तब सोने का भाव बहुत ऊंचा था। लेकिन कुछ समय बाद मार्केट में सोने के दाम अचानक गिर गए। ऐसे में बैंक आपसे तुरंत बचे हुए पैसे जमा करने को कहेगा ताकि उनका 75% का रेशियो मेंटेन रहे। अगर आप वो पैसे समय पर नहीं दे पाए, तो बैंक के पास आपके सोने को नीलाम (Auction) करने का पूरा अधिकार होता है।

3. सिर्फ 'ब्याज' देखकर न बहकें, इन चार्जेस को भी देखें

अक्सर लोग सिर्फ ब्याज दर (Interest Rate) देखकर लोन ले लेते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई छिपे हुए खर्चे होते हैं:

प्रोसेसिंग फीस (Processing Fees): लोन पास करने का चार्ज।

सोने की शुद्धता जांचने की फीस (Valuation Charges): बैंक जो सुनार बुलाकर सोने की जांच कराता है, उसका खर्चा भी आपकी जेब से जाता है।

लेट पेमेंट पेनाल्टी: अगर किस्त (EMI) बाउंस हुई, तो भारी पेनाल्टी लगती है।

4. रीपेमेंट (पैसा चुकाने) के अलग-अलग तरीके

गोल्ड लोन में आपको पैसे चुकाने के कई लचीले ऑप्शन मिलते हैं, जिनके बारे में पता होना चाहिए:

EMI Option: हर महीने थोड़ा ब्याज और थोड़ा मूलधन चुकाना।

Bullet Payment: इसमें आपको हर महीने कुछ नहीं देना होता। लोन की अवधि खत्म होने पर पूरा ब्याज और मूलधन एक साथ चुकाना होता है। (यह छोटे समय के लोन के लिए अच्छा है)।

Interest EMI: हर महीने सिर्फ ब्याज दीजिए और लोन खत्म होने पर पूरा मूलधन एक साथ दे दीजिए।

5. क्या आपका सोना सुरक्षित है?

लोन लेने से पहले हमेशा पूछें कि आपका सोना कहाँ रखा जाएगा। हमेशा NBFCs

NBFC का फुल फॉर्म (N-B-F-C का क्या मतलब है?)

N (Non): गैर (यानी जो असली बैंक नहीं है)

B (Banking): बैंकिंग (बैंक वाले काम करना, जैसे लोन देना)

F (Financial): वित्तीय (पैसे से जुड़ा हुआ काम)

C (Company): कंपनी (यह एक रजिस्टर्ड कंपनी होती है)

या किसी बड़े सरकारी/प्राइवेट बैंक से ही लोन लें, जो आपके सोने को पूरी तरह इंश्योर्ड (Insured) रखते हैं। किसी लोकल सुनार के पास सोना गिरवी रखने से बचें, क्योंकि वहाँ धोखाधड़ी का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

गोल्ड लोन यकीनन पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन से बहुत सस्ता और बेहतर है, बशर्ते आप इसके नियमों को अच्छे से समझते हों। लोन लेने से पहले पेपर को ध्यान से पढ़ें और अपनी रीपेमेंट क्षमता के हिसाब से ही कदम उठाएं।


Comments

Popular posts from this blog

Today's Gold Rate in India: आज का सोने का भाव (Daily Updated)

Gold Price Today 24k 22k 18k : 22 June को सोना खरीदने से पहले जानें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान!

दुबई में सोना इतना सस्ता और शुद्ध क्यों मिलता है? जानिए इसके पीछे का पूरा सच!